Breaking News
भारत में ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ का धमाका, रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में बिके 50 हजार टिकट
भारत में ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ का धमाका, रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में बिके 50 हजार टिकट
दिव्यांग पेंशनधारक मतदाताओं की मैपिंग 30 नवम्बर तक पूर्ण करें- डीएम
दिव्यांग पेंशनधारक मतदाताओं की मैपिंग 30 नवम्बर तक पूर्ण करें- डीएम
एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील
एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील
स्कूल बसों का किया निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए जांचे सुरक्षा मानक
स्कूल बसों का किया निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए जांचे सुरक्षा मानक
जिला प्रशासन की पहल से पौड़ी में पर्यटन को मिला नया आयाम, 95 लाख की लागत से विकसित इको एडवेंचर पार्क का शुभारंभ
जिला प्रशासन की पहल से पौड़ी में पर्यटन को मिला नया आयाम, 95 लाख की लागत से विकसित इको एडवेंचर पार्क का शुभारंभ
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब CSK में संभालेंगे मेंटर की जिम्मेदारी
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब CSK में संभालेंगे मेंटर की जिम्मेदारी
‘माफी दिल से होनी चाहिए, दिमाग से नहीं’, संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट की सख्त नसीहत
‘माफी दिल से होनी चाहिए, दिमाग से नहीं’, संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट की सख्त नसीहत
डिजिटल लाइफस्टाइल बन रही आंखों की परेशानी की वजह, जानिए कैसे रखें अपनी नजर को सुरक्षित
डिजिटल लाइफस्टाइल बन रही आंखों की परेशानी की वजह, जानिए कैसे रखें अपनी नजर को सुरक्षित
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी

एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील

एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील

देहरादून- मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए ऋषिकेश के आमबाग क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने गली नंबर-2, आमबाग, ऋषिकेश में अंकुर द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण पर कार्रवाई करते हुए स्थल को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि बिना अनुमति निर्माण करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण की टीम ने इसके अलावा सुबेद/भवन स्वामी गली नं0- 10, निर्मल ब्लाक-बी, ऋषिकेश जिला देहरादून के द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण करने पर सीलिंग की कार्यवाही करते की।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। भवन निर्माण से पहले मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना स्वीकृति अथवा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में प्राधिकरण लगातार निगरानी कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा प्राधिकरण की प्रवर्तन टीमें क्षेत्र में नियमित निरीक्षण कर रही हैं। अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले आवश्यक मानचित्र स्वीकृत अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े।

एमडीडीए ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top