Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

शिकायतों को लेकर स्वयं मिलें, बिचौलियों से रहे सावधान- डीएम

शिकायतों को लेकर स्वयं मिलें, बिचौलियों से रहे सावधान- डीएम
हनोल में बाहरी व्यक्ति का ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा जल्द हटेगा
डीएम ने नालों पर किये गए अतिक्रमण को ध्वस्त करने के आदेश
देहरादून। डीएम सोनिका की सोमवार को हुई जनसुनवाई में 119 शिकायत सामने आयीं। जिलाधिकारी ने जनमानस से अनुरोध किया कि अपनी शिकायतों को लेकर स्वयं मिलें किसी भी बिचौलियों की बातों में न आएं। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद, भरणपोषण, आपसी विवाद, जल संस्थान, बिजली, पानी, आपदा जलभराव, वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतें प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि की अतिक्रमण की शिकायतों पर नगर निगम एवं राजस्व विभाग को कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण मुक्त किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नाले की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर मौका मुआयना कर अतिक्रमण को ध्वस्त किये जाने के निर्देश दिए।  जनसुनवाई में ग्राम जमनपुर निवासी किसान द्वारा शिकायत की गई कि उनकी खेती की भूमि पर पानी भर गया जिसे निकलवालने की मांग की गई,  शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए।
सुंदरवाला तपोवन में पहाड़ों से पानी के साथ मलबा आ रहा है जो घरों में घुस रहा है, नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए। ईस्ट हॉपटाउन मौजा सुद्धोवाला झाजरा में दाखिल खारिज रोक की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को प्रकरण को दिखवाने के निर्देश दिए।
 रतनपुर कड़वा कॉलोनी अवैध कब्जे पर अधूरी कार्यवाही की शिकायत पर सिंचाई विभाग तथा तहसीलदार विकासनगर को मौके पर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए।
हनोल में बाहरी व्यक्ति द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत पर उप जिलाधिकारी चकराता को कार्यवाही के निर्देश दिए। अनियोजित निर्माण होने से कई कालोनियों में जलभराव की समस्या हो रही है, जलभराव की शिकायतों पर उक्त क्षेत्रों से पम्प के माध्यम से पानी की निकासी की जा रही है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह,अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, प्रभागीय वनाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि.अभि विद्युत राकेश कुमार, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत,प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ सहित विद्युत, एमडीडीए, सिंचाई, लोनिवि सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी विकासनगर, डोईवाला, चकराता, ऋषिकेश सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुडे़ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top