Breaking News
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज

बंद कमरे में नाबालिगों के साथ हुई मारपीट व गालीगलौज, महिला आयोग ने दिखाये सख्त तेवर

बंद कमरे में नाबालिगों के साथ हुई मारपीट व गालीगलौज, महिला आयोग ने दिखाये सख्त तेवर

एसपी बागेश्वर को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

नाबालिगों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपियों के विरुद्ध हो कड़ी दंडात्मक से हो कार्रवाई – कुसुम काण्डवल

देहरादून। सोशल मीडिया पर जनपद बागेश्वर के कपकोट की वायरल वीडियो जिसमें 16-17 वर्षीय दो नाबालिगों के साथ चार युवक बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे है तथा उन्हें गन्दी गालियां दे रहे है साथ ही पीड़ित व डरी सहमी नाबालिगों को मुर्गा बनाया हुआ है। उक्त वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लिया है। उन्होंने उक्त वीडियो को देखने के बाद कहा कि यह प्रकरण अत्यंत गंभीर व चिंताजनक है कि पहाड़ के दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस प्रकार के मामले सामने आ रहे है।

उन्होंने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके से फोन पर वार्ता करते हुए इस निन्दनीय घटना में सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए है। नाबालिगों के साथ इस प्रकार से दुर्व्यवहार के आरोपियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए किसी भी हाल में कोई भी आरोपी बख्शा नही जाना चाहिए।

मामले में पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उक्त में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही दोनों पीड़ित नाबालिगों की काउंसलिंग कराई गई है।

मामले में आयोग अध्यक्ष ने निर्देश दिए है कि यह निर्मम व निन्दनीय वीडियो सोशल मीडिया से तुरंत हटना चाहिए, ताकि किशोरियों को भविष्य में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े व उनकी पहचान के कारण क्षवि धूमिल न हो। आरोपियों ने इस प्रकार से घटना को अंजाम देकर सोशल मीडिया में इस वीडियो को डालकर समाज में गलत संदेश एवं आपराधिक मानसिकता को बढ़ावा देने का काम किया है। चारों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top