Breaking News
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

रोजाना घर में पोछा लगाने से पोछा पड़ गया है काला? तो इन ट्रिक्स को आज से अपना लें

रोजाना घर में पोछा लगाने से पोछा पड़ गया है काला? तो इन ट्रिक्स को आज से अपना लें

गर्मी के मौसम में घर बहुत जल्दी गंदा होने लगता है. ऐसे में कई लोग घर में पोछा लगाते हैं, लेकिन रोजाना पोछा लगाने से पोछे का रंग काला पड़ जाता है. कुछ लोग ऐसे हैं, जो पोछे के काले रंग को निकालने के लिए कई कोशिश करते हैं. लेकिन फिर भी उनसे नहीं हो पता है।

पोछे के काले रंग को करें दूर
अगर आप भी पोछे के काले रंग को निकालने के लिए परेशान हो रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप आसानी से पोछे के काले रंग को निकाल सकते हैं. इससे आप जब भी पोछा लगाएंगे, तो आपके घर की टाइल्स गंदी नहीं दिखेगी. आईए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

फॉलो करें ये टिप्स
पोछा लगाते समय, फर्श पर मौजूद धूल, मिट्टी, बाल और अन्य गंदगी पोछे में चिपक जाती हैं, जिससे वह काला हो जाता है. इसे साफ करने के लिए आप साबुन या डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बचने के लिए आप नियमित रूप से पहले झाड़ू लगाएं फिर पोछे का इस्तेमाल करें. पोछे के पानी में हल्के साबुन या डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करें. आप घर पर नींबू का रस, सिरका या बेकिंग सोडा जैसे क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पोछे को धूप में या हवादार जगह पर सुखाएं
पोछे को काले होने से बचाने के लिए आप जब भी एक कमरे में पोछा लगाएं, तो उस पोछे को तुरंत साफ पानी से धो लें. एक ही पोछे से पूरे घर में पोछा न लगाएं. आप हफ्ते में एक बार पोछे को गर्म पानी और डिटर्जेंट से भी धो सकते हैं. कोशिश करें हमेशा पोछे को धूप में या हवादार जगह पर सुखाएं. ऐसा करने से पोछे में से बदबू नहीं आएगी और इसमें फफूंद और बैक्टीरिया भी नहीं आएंगे हैं।

अलग-अलग रंगों के पोछे
इसके अलावा आप अलग-अलग रंगों के पोछे के कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं. ताकि पोछा गंदा ना दिखे. आप डिस्पोजेबल पोछे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, इसका इस्तेमाल करने के बाद इसे फेंक दिया जाता है. इन ट्रिक्स को अपनाकर आप अपने घर के पोछे को लंबे समय तक साफ रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top