Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

मिस्टर एंड मिसेज माही का गाना रोया जब तू हुआ रिलीज, विशाल मिश्रा ने लगाए सुर

मिस्टर एंड मिसेज माही का गाना रोया जब तू हुआ रिलीज, विशाल मिश्रा ने लगाए सुर

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आने वाल फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही से विशाल मिश्रा रचित और गाया गीत रोया जब तू का वीडियो रिलीज कर दिया गया है। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर और दो गीत प्रेम गीत देखा तेनु और अगर हो तुम रिलीज हो गये हैं। इस फिल्म का पूरा संगीत एल्बम का हाल में अनावरण किया गया। फिल्म के निर्माताओं ने अब इसके दिल दहला देने वाले गीत रोया जब तू के आधिकारिक वीडियो का अनावरण किया है। विशाल मिश्रा द्वारा रचित और गाया गया, दिल को झकझोर देने वाला यह गीत अज़ीम दयानी के सहयोग से विशाल मिश्रा द्वारा लिखे गए हैं। रोया जब तू राजकुमार राव और जान्हवी कपूर के रिश्ते में आने वाली चुनौतियों के साथ-साथ उनके क्रिकेटिंग करियर में संघर्ष को भी चित्रित करता है।

वीडियो में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की आंखों और एक्सप्रेशन के जरिए दिल टूटने का दर्द गहराई से बयां हुआ है। गायक, संगीतकार और गीतकार विशाल मिश्रा ने कहा, रोया जब तू हमारे दिलों में खालीपन को दूर करने वाली एक आरामदायक उपस्थिति है। यह वह आत्मीय साथी है जो आपके साथ रहता है और आपके दुखों को ठीक करता है। रोया जब तू अब सोनी म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब पेज और सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए उपलब्ध है। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज़ और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, मि. एंड मिसेज माही 31 मई 2024 को रिलीज़ होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top