Breaking News
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के निवारण के लिए नया शी-बॉक्स पोर्टल लॉन्च

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के निवारण के लिए नया शी-बॉक्स पोर्टल लॉन्च

नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज करने और उनकी निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत मंच, नया शी-बॉक्स पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल का शुभारंभ 29 अगस्त, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस अवसर पर महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

नया शी-बॉक्स पोर्टल सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में गठित आंतरिक समितियों (आईसी) और स्थानीय समितियों (एलसी) से संबंधित सूचनाओं के केंद्रीकृत भंडार के रूप में कार्य करेगा। यह पोर्टल शिकायत दर्ज करने, उनकी स्थिति को ट्रैक करने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करता है। यह पोर्टल शिकायतों का सुनिश्चित निवारण और हितधारकों के लिए सुव्यवस्थित प्रक्रिया प्रदान करेगा, जिसमें नोडल अधिकारियों द्वारा शिकायतों की वास्तविक समय पर निगरानी की सुविधा भी होगी।

कार्यक्रम में  अन्नपूर्णा देवी ने कहा, “यह पहल कार्यस्थल से संबंधित यौन उत्पीड़न की शिकायतों के समाधान के लिए पहले से अधिक कुशल और सुरक्षित मंच उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह समूचे भारत में महिलाओं के लिए सुरक्षित और अधिक समावेशी कामकाज का वातावरण बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाता है।”

इसके अलावा, मंत्रालय ने एक नई वेबसाइट भी लॉन्च की है, जिसका उद्देश्य डिजिटल प्लेटफार्मों पर सशक्त उपस्थिति दर्ज कराना और राष्ट्रीय व वैश्विक लाभार्थियों के साथ सरकार की भागीदारी को बढ़ावा देना है।

शी-बॉक्स पोर्टल और मंत्रालय की नई वेबसाइट क्रमशः https://shebox.wcd.gov.in/ और https://wcd.gov.in/ पर देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top