Breaking News
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन

श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश

405 केंद्रों पर आयोजित करायी जाएगी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा

405 केंद्रों पर आयोजित करायी जाएगी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा

अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी

हरिद्वार। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 (पी०सी०एस) का आयोजन प्रदेश के कुल 405 केन्द्रों पर 14 जुलाई को दो सत्रों में किया जाएगा। आयोग ने उक्त परीक्षा हेतु समस्त तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं।

परीक्षा को निष्पक्ष एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु आयोग और शासन द्वारा सुरक्षा तथा गोपनीयता से संबन्धित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं। सभी परीक्षा केन्दों और उनके निकटवर्ती स्थानों पर पुलिस / प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

सचिव गिरधारी सिंह रावत ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं और अफवाहों से दूर रहें।

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग या परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के प्रयास करने वालों के विरुद्ध उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा नकल विरोधी अधिनियम-2023 व अन्य संगत कानूनी प्राविधानों के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी और ऐसे अभ्यर्थियों को आयोग की समस्त परीक्षाओं से सदैव के लिए डिबार किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वर्षा ऋतु के दृष्टिगत अपने परीक्षा केन्द्र वाले गन्तव्य शहर में पर्याप्त समय पूर्व पहुँच जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top