Breaking News
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

लोग जानते हैं जब भी देश पर संकट आएगा राहुल गांधी इटली भागेंगे’- सीएम योगी

लोग जानते हैं जब भी देश पर संकट आएगा राहुल गांधी इटली भागेंगे’- सीएम योगी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं. इस दौरान वे विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोल रहे हैं. अब उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है.

शुक्रवार को बरेली में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘कांग्रेस का घोषणापत्र आपने देखा है. ये इंडी गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है. ये गठबंधन देश के लिए नहीं है, ये गठबंधन किसके लिए है? आज आपने देखा होगा कि पाकिस्तान का एक पूर्व मंत्री राहुल गांधी की तारीफ करता है.’

‘चुनाव के बाद पांच साल के लिए गायब’
उन्होंने आगे कहा, ‘भारत में कोई राहुल गांधी की तारीफ नहीं करता क्योंकि यहां के लोगों को मालूम है कि जब भी भारत में संकट आएगा, राहुल गांधी सबसे पहले इटली भाग जाएगा. तब उन्हें भारत की जनता याद नहीं आती, लेकिन जब चुनाव आते हैं तो उन्हें लोगों की याद आती है. चुनाव के बाद पांच साल के लिए गायब हो जाएंगे.’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा जनता से बहुत झूठ बोलते हैं. कांग्रेस अपने घोषणापत्र में कहती है कि वे अल्पसंख्यकों को उनके खान-पान का पालन करने की पूरी आजादी देंगे. मैं पूछना चाहता हूं कि उनकी कौन सी खान-पान की आदतें बहुसंख्यक समुदाय से अलग हैं, वह सिर्फ एक है, यानी गोमांस. हम इस पाप का समर्थन नहीं करेंगे.’

मोदी सरकार की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा, ‘2014 से पहले, भारत को वैश्विक स्तर पर कोई सम्मान नहीं था, देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, आतंकवादी गतिविधियां बढ़ रही थीं. महिलाएं और कारोबारी असुरक्षित थे. 2014 के बाद वैश्विक स्तर पर भारत के प्रति सम्मान बढ़ा है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म हुआ है. यही नया भारत है. नया भारत छेड़ता नहीं है लेकिन कोई छेड़ता है तो छोड़ता भी नहीं है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top