Breaking News
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई पहली ‘लैंड बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट एसपी कॉन्फ्रेंस -2026’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई पहली ‘लैंड बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट एसपी कॉन्फ्रेंस -2026’
‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी
‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी
बीकेटीसी में दान में मिले वाहन लापता! हाईटेक एंबुलेंस और टेंपो ट्रेवलर पर उठे सवाल
बीकेटीसी में दान में मिले वाहन लापता! हाईटेक एंबुलेंस और टेंपो ट्रेवलर पर उठे सवाल
दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय
दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय
देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य
देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य
देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान
लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान
उत्तराखंड में बारिश का कहर, भूस्खलन से बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई नेशनल हाईवे बंद, मैदानी इलाकों में जलभराव
उत्तराखंड में बारिश का कहर, भूस्खलन से बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई नेशनल हाईवे बंद, मैदानी इलाकों में जलभराव

पीएम मोदी ने वाराणसी से तीसरी बार दाखिल किया नामांकन

पीएम मोदी ने वाराणसी से तीसरी बार दाखिल किया नामांकन

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने मंगलवार को अस्सी घाट पर पूजा की. इसके बाद उन्होंने काशी के कोतवाल कालभैरव का आशीर्वाद लेकर नामांकन दाखिल किया. पीएम के नामांकन में 12 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं. इसके साथ ही अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और तमाम दिग्गज नेता भी मौजूद रहे. थोड़ी ही देर में अब वह रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पार्टी कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगे.

पीएम मोदी की नजर वाराणसी लोकसभा सीट पर हैट्रिक लगाने पर है, जहां उन्होंने 2014 में पहली बार जीत हासिल की थी. नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने दश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की और आरती की. इसके बाद पीएम मोदी क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचे और काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे.

उनके नामांकन दाखिल करने के लिए अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के उनके साथ कलक्ट्रेट में मौजूद रहे. नामांकन दाखिल करने से पहले, पीएम मोदी ने सोमवार (13 मई) की शाम वाराणसी में पांच किलोमीटर लंबा एक भव्य रोड शो किया.

अपना नामांकन दाखिल करते समय, पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं दामोदर दास मोदी इस लोकसभा चुनाव में ईश्वर की शपथ लेता हूं सच्ची निष्ठा से प्रतिज्ञा करता हूं कि मुख्य विधि द्वार स्थापित भारत के सम्विधान प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से और मैं भारत की अखंडता बरकरार रखूंगा.’

पीएम मोदी के प्रस्तावकों की सूची में पंडित गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनाकर शामिल हैं. शास्त्री ब्राह्मण समुदाय से हैं और उन्होंने ही अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक का शुभ समय तय किया था. पटेल ओबीसी समुदाय से हैं और संघ के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं. कुशवाह और सोनाकर ओबीसी और दलित समुदाय से हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top