Breaking News
दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट
दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट
देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर
देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर
सोने-चांदी के दाम में फिर उछाल, सोना 1.55 लाख के पार, चांदी भी 2.40 लाख के करीब
सोने-चांदी के दाम में फिर उछाल, सोना 1.55 लाख के पार, चांदी भी 2.40 लाख के करीब
ताकुला चुंगी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,चार लोग घायल
ताकुला चुंगी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,चार लोग घायल
पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा, झारखंड छात्र प्रदर्शन पर संसद में प्रदर्शन
पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा, झारखंड छात्र प्रदर्शन पर संसद में प्रदर्शन
मिचेल मार्श ने रचा इतिहास, एक साल में 1500 टी20 रन बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी बने
मिचेल मार्श ने रचा इतिहास, एक साल में 1500 टी20 रन बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी बने
‘7 डॉग्स’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 21 अगस्त को होगी फिल्म रिलीज
‘7 डॉग्स’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 21 अगस्त को होगी फिल्म रिलीज

विजय देवरकोंडा की ‘राउडी जनार्दन’ का पोस्टर जारी

विजय देवरकोंडा की ‘राउडी जनार्दन’ का पोस्टर जारी

साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा एक बार फिर अपने दमदार अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘राउडी जनार्दन’ का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया। पोस्टर में विजय देवरकोंडा का एक्शन अवतार देखने को मिला, जबकि अभिनेत्री कीर्ति सुरेश भी बेहद अलग और दमदार अंदाज में नजर आईं।

जारी किए गए पोस्टर में विजय देवरकोंडा बारिश के बीच हाथ में पिस्तौल थामे दिखाई दे रहे हैं। उनका रफ एंड टफ लुक फिल्म के हाई-वोल्टेज एक्शन की झलक देता है। वहीं अभिनेत्री विजय की छाती पर पैर रखे नजर आ रही हैं। पोस्टर से साफ संकेत मिल रहे हैं कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ रोमांस का भी तड़का देखने को मिलेगा।

‘राउडी जनार्दन’ का निर्माण दिल राजू और शिरीष कर रहे हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन रवि किरण कोला के हाथों में है। ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित यह एक्शन ड्रामा फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज की जाएगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है।

इसके अलावा विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रणबाली’ भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में दोनों कलाकार एक साथ नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिल्म से सामने आए दोनों सितारों के लुक को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top