Breaking News
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से इन देशो के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने की मुलाकात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से इन देशो के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने की मुलाकात

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने 10 जून मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। बैठक के दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि नेपाल भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत एक प्रमुख साझेदार है और उन्होंने दोनों के अनूठे संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने नेपाल में विभिन्न क्षेत्रों में विकास से जुड़ी पहलों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की, जिनसे दोनों देशों के लोगों को लाभ मिल रहा है।

मालदीव के राष्ट्रपति ने भारत की राष्ट्रपति से मुलाकात की
मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने 10 जून मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति डॉ. मुइज्जु का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने मालदीव की नई सरकार और वहां की जनता को शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रपति डॉ. मुइज्जु के नेतृत्व में मालदीव समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।
दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी संबंधों पर चर्चा की तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क, क्षमता विकास में सहयोग, आर्थिक और व्यापार संबंध तथा विकास में सहयोग सहित व्यापक द्विपक्षीय सहयोग के महत्वपूर्ण स्तंभों पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रपति ने उम्मीद व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भारत-मालदीव के संबंधों और मजबूती देखने को मिलेगी।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने 10 जून मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मु ने इस वर्ष की शुरुआत में मार्च में मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में मॉरीशस की अपनी सफल राजकीय यात्रा और मॉरीशस के नेतृत्व व लोगों के साथ अपनी बातचीत को याद किया।

उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि विजन सागर के हिस्से के रूप में मॉरीशस हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण समुद्री साझेदार है और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता है।
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में दर्ज की गई प्रभावशाली प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और अद्वितीय व बहुआयामी भारत-मॉरीशस साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

सेशेल्स के उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
सेशेल्स गणराज्य के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ ने 10 जून मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
09 जून 2024 को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति श्री अफीफ ने सेशेल्स का प्रतिनिधित्व किया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सेशेल्स की विकास की आकांक्षाओं में सहायता करने के साथ-साथ विजन सागर-क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के अंतर्गत लोगों के बीच संपर्क और सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने में भारत की प्रतिबद्धता जताई।

उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ ने सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवल रामकलावन और वहाँ के लोगों की ओर से राष्ट्रपति मुर्मु को शुभकामनाएं दीं और अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत आने पर खुशी जताई। दोनों नेताओं ने सेशेल्स में भारत के विकास साझेदारी में सहयोग, क्षमता निर्माण सहायता तथा हिंद महासागर क्षेत्र में दीर्घकालिक रक्षा सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने आपसी लाभ के लिए द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करते रहने पर सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top