Breaking News
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। 16 अगस्त को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सदैव अटल’ स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल, और गिरिराज सिंह ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “जननेता, सुशासन के आदर्श प्रतिमान, हम सभी के प्रेरणास्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन! राजनीति को लोकतांत्रिक मूल्यों से सुवासित करने वाले श्रद्धेय अटल जी भारतीय राजनीति के राजर्षि और अजातशत्रु थे। ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रदीप्त उनका संपूर्ण जीवन सभी जन-प्रतिनिधियों के लिए एक मार्गदर्शिका है। श्रद्धेय अटल जी की स्मृतियां हम सभी के हृदय में सदैव जीवंत रहेंगी।”

केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह चौधरी ने भी वाजपेयी को याद करते हुए कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि है और उन्हें आज पूरा देश श्रद्धांजलि दे रहा है। उन्होंने सभी लोगों और वर्गों के लिए काम किया। उन्हें आज पूरा देश याद कर रहा है।”

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पूरे देश में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला जारी है, और उनके योगदान को याद करते हुए लोग उन्हें सम्मानित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top