Breaking News
देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया
कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया
सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार दाखिल करेंगे नामांकन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार दाखिल करेंगे नामांकन 

काशी की जनता पीएम मोदी को ऐतिहासिक जीत दिलाने को है तैयार- मुख्यमंत्री धामी 

बाबा काल भैरव का पूजा- अर्चना के बाद नामांकन के लिए जाएंगे पीएम मोदी 

उत्तर प्रदेश। पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी आज वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल करेंगे। पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए काशी में दिग्गजों का जमावड़ा लगा है। विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व सांसद-विधायक सभी नामांकन में शामिल होंगे। पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का पूजन-अर्चन करने के बाद रवाना हुए। उनके आगमन से पहले नमो घाट से भदऊचुंगी मार्ग पर यातायात रोका गया है। कुछ देर में सड़क मार्ग से पीएम मोदी काल भैरव मंदिर पहुंचेगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशी में पीएम मोदी के नामांकन से पूर्व एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि काशी की जनता पीएम मोदी को ऐतिहासिक जीत दिलाने को तैयार है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने काशीवासियों का अभिवादन किया। इस दौरान लोगों ने हूटिंग करते हुए पीएम का स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने हाथ जोड़कर मां गंगा को प्रणाम किया। पीएम नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9:29 पर दशाश्वमेघ घाट पहुंचे। यहां मां गंगा का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद बाबा काल भैरव के मंदिर जाएंगे।  पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन के पूर्व सोशल मीडिया के एक्स साइट पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि ‘अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है… बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता!’पीएम मोदी काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का पूजा करेंगे। बाबा से अनुमति लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top