Breaking News
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा
iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा
‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म
‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म
ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी
ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी
रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही
रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही
हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि
हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि
सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

उत्तराखंड में डॉक्टरों के 287 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

उत्तराखंड में डॉक्टरों के 287 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता

देहरादून। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग जल्द ही डॉक्टरों के 287 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके लिए शासन ने प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया है। इनमें 231 पद सीधी भर्ती और 56 पद बैकलॉग के अंतर्गत शामिल किए गए हैं।

सरकार का उद्देश्य राज्य के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। जहां डॉक्टरों की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी, वहां अब नई नियुक्तियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक समय पर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं और यह भर्ती अभियान उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं कि वह जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करे, ताकि राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक चिकित्सक तैनात किए जा सकें और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top