Breaking News
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

क्राइम थ्रिलर ‘राख’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज

क्राइम थ्रिलर ‘राख’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज

ओटीटी दर्शकों के बीच चर्चा में बनी अली फजल और सोनाली बेंद्रे की मचअवेटेड थ्रिलर सीरीज ‘राख’ की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। सीरीज की घोषणा के बाद से ही फैंस इसके ट्रेलर और कहानी को लेकर काफी उत्साहित थे। अब मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसका नया पोस्टर जारी करते हुए स्ट्रीमिंग डेट का भी खुलासा कर दिया है।

12 जून को होगी रिलीज
मेकर्स द्वारा साझा किए गए पोस्टर में अली फजल पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर तनाव और गंभीरता साफ दिखाई दे रही है, जबकि बैकग्राउंड में एक क्राइम सीन का माहौल देखने को मिलता है। पोस्टर के साथ लिखा गया है, “कुछ राज कितने भी दब जाएं, एक दिन सामने आ ही जाते हैं।” यह इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 12 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

सस्पेंस और क्राइम से भरपूर है कहानी
‘राख’ की कहानी एक ऐसे शहर के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां दो बच्चों के अचानक लापता होने से सनसनी फैल जाती है। इस घटना के बाद एक परिवार की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और शहर में डर का माहौल बन जाता है। मामले की जांच की जिम्मेदारी एक इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर को सौंपी जाती है, जो सच तक पहुंचने के लिए लगातार सुराग तलाशता है। जांच आगे बढ़ने के साथ वह इंसानी मानसिकता, हिंसा और अपराध की भयावह दुनिया से रूबरू होता है। सीरीज में रहस्य, सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा।

इन कलाकारों से सजी है सीरीज
सीरीज का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत ने तैयार किया है। डायलॉग्स आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं। ‘राख’ में अली फजल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। सीरीज को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top