Breaking News
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज

आमिर खान और सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ की रिलीज तारीख से उठा पर्दा

आमिर खान और सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ की रिलीज तारीख से उठा पर्दा

आमिर खान को पिछली बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका बुरा हाल हुआ।लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर ने एक्टिंग से कुछ समय का ब्रेक ले लिया था और फिलहाल उनका ध्यान फिल्में बनाने पर है।आमिर ने हाल ही में बतौर निर्माता अपनी अगली फिल्म लाहौर 1947 का ऐलान किया था, जिसके हीरो सनी देओल हैं।

अब इस फिल्म को अपनी रिलीज तारीख मिल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म लाहौर 1947 अगले साल गणतंत्र दिवस के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।एक सूत्र ने कहा, फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है और यह जून 2024 तक खत्म हो जाएगी। आमिर लाहौर 1947 को अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज करना चाहते हैं।सूत्र ने यह भी बताया कि फिल्म में आमिर मेहमान की भूमिका निभा सकते हैं।

लाहौर 1947 के निर्देशन की जिम्मेदारी राजकुमार संतोषी पर है।संतोषी और सनी ने 27 साल बाद हाथ मिलाया है। दोनों की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को घायल और दामिनी जैसी हिट फिल्में दी हैं।1996 में आई फिल्म घातक के लिए दोनों आखिरी बार साथ आए थे।उधर आमिर, इस फिल्म से संतोषी के साथ 29 साल बाद वापसी कर रहे हैं। उन्होंने 1994 में आई फिल्म अंदाज अपना अपना में संतोषी संग काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top