Breaking News
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

गुलदार की दहशत में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर- पकड़ा गया आदमखोर गुलदार 

गुलदार की दहशत में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर- पकड़ा गया आदमखोर गुलदार 

देहरादून। लंबे समय से आतंक का पर्याय बन चुके गुलदार को आखिरकार मसूरी वन प्रभाग की टीम द्वारा कड़ी में मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया । लगातार छोटे बच्चों पर हमला कर उनको अपना निवाला बनाने वाले आदमखोर गुलदार के पकड़े जाने से क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली है वहीं वन विभाग की टीम ने भी इस ऑपरेशन में दिन-रात एक कर जगह-जगह पर कैमरे और पिंजरे लगाए गए थे जिसके बाद उन्हें गुलदार को पकड़ने में सफलता मिली।

विगत दिनों गुलदार द्वारा एक 10 वर्षीय बालक पर हमला कर दिया गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी उच्च अधिकारियों द्वारा कड़े निर्देश के बाद वन विभाग की टीम द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन किया गया। और आज सुबह वन विभाग की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि यह वही गुलदार है जिसने बच्चों पर हमला किया था। और इसके पकड़े जाने से जहां वन विभाग ने राहत की सांस ली है वहीं प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने भी वन विभाग के इस कार्य की सराहना की है वन विभाग की टीम के साथ ही स्वयं डीएफओ भी दिन-रात क्षेत्र में गस्त कर रहे थे और टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

प्रभागीय वन अधिकारी वैभव कुमार ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था जो अलग-अलग क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। और आज सुबह रिखोली ग्राम के क्षेत्र अंतर्गत आतंक का पर्याय बन चुके गुलदार को पकड़ लिया गया है। उन्होंने इसके लिए वन विभाग की टीम की सराहना की जिन्होंने रात दिन गुलदार को पकड़ने के लिए कार्य किया और अपनी जान की परवाह ना करते हुए आदमखोर गुलदार को पकड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top