Breaking News
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन

श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज

लंबे इंतजार के बाद मैदान पर लौटेंगे ऋषभ पंत, संभालेंगे भारत ए टीम की कमान

लंबे इंतजार के बाद मैदान पर लौटेंगे ऋषभ पंत, संभालेंगे भारत ए टीम की कमान

बीसीसीआई ने की भारत ए टीम की घोषणा

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर मैदान पर लौटने को तैयार हैं। काफी समय तक चोट के कारण क्रिकेट से दूर रहने के बाद अब वह दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नजर आएंगे। खास बात यह है कि पंत को इस दौरान भारत ए टीम का कप्तान बनाया गया है।

पंत को इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद से वे लगातार रिहैब में थे। अब वह पूरी तरह फिट हैं और अपने बल्ले से दोबारा धमाल मचाने को तैयार हैं।

बीसीसीआई ने भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच होने वाली दो चार दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज 30 अक्टूबर से बेंगलुरु में शुरू होगी। पंत की कप्तानी में यह टीम युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है।

इस टीम में उपकप्तान के रूप में साई सुदर्शन को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद शमी, और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी भी इस सीरीज का हिस्सा होंगे। दूसरे मैच में केएल राहुल मैदान पर उतरेंगे।

भारत ए टीम की घोषणा

पहले चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम:
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, एन जगदीशन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, मानव सुथार, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आयुष बदोनी, सारांश जैन।

दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम:
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बरार, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

पंत के लिए अहम मौका

यह सीरीज ऋषभ पंत के लिए फिटनेस और फॉर्म दोनों की परीक्षा होगी। टीम इंडिया के लिए उनकी वापसी का यह पहला कदम है और फैंस को उम्मीद है कि एक बार फिर पंत अपनी पुरानी लय में लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top