Breaking News
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

आरएसएस के स्वयंसेवक रहे हमेशा राष्ट्रभक्ति और सेवा के पथ पर – पीएम मोदी

आरएसएस के स्वयंसेवक रहे हमेशा राष्ट्रभक्ति और सेवा के पथ पर – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने RSS शताब्दी समारोह में किया विशेष स्मृति सिक्का और डाक टिकट जारी

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने संघ के योगदान को याद करते हुए विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्का जारी किया। संघ इस साल विजयदशमी से लेकर अगले वर्ष तक शताब्दी वर्ष मना रहा है।

पीएम मोदी ने डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने देशवासियों को नवरात्रि और विजयदशमी की बधाई भी दी।

उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना 100 साल पहले भारतीय संस्कृति की उस परंपरा का पुनरुत्थान थी, जो राष्ट्र चेतना और युग की चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देती रही है। इस अवसर पर जारी 100 रुपए के स्मृति सिक्के पर भारत माता की छवि और संघ का बोध वाक्य अंकित है, जो संभवतः स्वतंत्र भारत में पहली बार हो रहा है।

पीएम मोदी ने संघ की गौरवमयी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि संघ ने हमेशा राष्ट्र निर्माण और व्यक्ति निर्माण पर ध्यान दिया। संघ के स्वयंसेवक समाज की सेवा में हमेशा आगे रहे हैं, चाहे वह विभाजन के समय शरणार्थियों की मदद हो या आदिवासी और दूरदराज के क्षेत्रों में सेवा।

उन्होंने संघ पर हुए अनेकों हमलों और षड्यंत्रों का भी जिक्र किया, लेकिन कहा कि संघ ने कभी अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया। संघ हमेशा राष्ट्रभक्ति और सेवा का पर्याय रहा है और उसकी शाखाएं व्यक्ति निर्माण और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top