Breaking News
24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक
कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक
नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल
होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल
अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक
नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा

एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद

एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद

देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी हो गई। एसडीआरएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार, 21 अगस्त को ढालीपुर इंटेक के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान रजत पुंडीर का शव बरामद कर लिया। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

18 अगस्त को नहर में गिरी थी कार

जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को शक्ति नहर में एक कार गिरने और उसमें सवार व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और जिला पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

दो दिन बाद बरामद हुआ दुर्घटनाग्रस्त वाहन

अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने शक्ति नहर के अलग-अलग संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। लगातार प्रयास के बाद 20 अगस्त की शाम करीब सात बजे दुर्घटनाग्रस्त कार को नहर से बरामद कर लिया गया। हालांकि, वाहन में सवार रजत पुंडीर का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

ढालीपुर इंटेक के पास मिला शव

कार मिलने के बाद भी एसडीआरएफ की टीम ने रजत पुंडीर की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी रखा। शुक्रवार को ढालीपुर इंटेक के समीप तलाशी के दौरान टीम को लापता युवक का शव बरामद हुआ। इसके बाद शव को जिला पुलिस के हवाले कर दिया गया।

एसडीआरएफ और जिला पुलिस की टीमों ने कई संभावित स्थानों पर लगातार सर्चिंग अभियान चलाया। संयुक्त प्रयास और बेहतर समन्वय के बाद लापता युवक की तलाश पूरी हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top