Breaking News
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, जिरीबाम में मुठभेड़ के दौरान 11 उग्रवादी ढेर

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, जिरीबाम में मुठभेड़ के दौरान 11 उग्रवादी ढेर

मणिपुर।  जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने एक मुठभेड़ में 11 उग्रवादियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उग्रवादियों ने जिरीबाम के बोरोबेकरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी कार्रवाई की और मुठभेड़ में 11 उग्रवादियों को ढेर कर दिया गया।

राहत शिविर पर हमला करने की फिराक में थे उग्रवादी

बोरोबेकरा में सीआरपीएफ कैंप के पास विस्थापितों के लिए एक राहत शिविर भी स्थित है। सूत्रों के मुताबिक, उग्रवादी शिविर को भी निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। उन्होंने पहले सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया और इसके बाद राहत शिविर पर हमला करने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन, सुरक्षाबलों की तत्परता से मुठभेड़ में इन हमलावरों को रोका गया और 11 उग्रवादी मारे गए।

उग्रवादियों ने कई घरों में लगाई आग

सूत्रों का कहना है कि उग्रवादियों ने बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जकुराधोर इलाके में तीन से चार घरों को भी आग के हवाले कर दिया था। घटना के बाद से इस पुलिस स्टेशन पर सीआरपीएफ, असम राइफल्स और राज्य बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

इंफाल में गोलीबारी और बम हमले का दौर जारी

इससे पहले रविवार को इंफाल पूर्व जिले के लामलई विधानसभा क्षेत्र में हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी और बम से हमले किए। सुरक्षा बलों द्वारा जवाबी कार्रवाई में इलाके में भीषण गोलीबारी हुई। इन घटनाओं के कारण किसानों में डर का माहौल है और वे अपने खेतों की देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top