Breaking News
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

अचानक आग का गोला बनी कार, खिड़की से निकलकर बचाई जान, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम  

अचानक आग का गोला बनी कार, खिड़की से निकलकर बचाई जान, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम  

रुड़की। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की कार अचानक आग का गोला बन गई। कार से धुआं निकलता देख लोगों ने खिड़की से निकलकर जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे मुजफ्फरनगर के छपार निवासी कार चालक महबूब और पांच अन्य लोग रुड़की में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। जैसे ही वह मंगलौर के पास गंगनहर पटरी पर पहुंचे तो अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा।

आग लगने की आशंका पर चालक ने कार रोक ली। इस बीच देखते ही देखते कार से आग की लपटें निकलने लगी। आग की लपटें देख कार में बैठे सभी लोग बाहर निकल गए और भागकर जान बचाई। इस बीच कार आग का गोला बनकर गई और गंगनहर पटरी पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलते ही रुड़की से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर कागू पाया। लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि कार करीब 90 प्रतिशत जलकर खराब हो गई है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कार मालिक हारून निवासी चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर को भी घटना के संबंध में सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top