Breaking News
NEET UG 2026 को लेकर पौड़ी प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा
NEET UG 2026 को लेकर पौड़ी प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा
सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी- सतपाल महाराज
सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी- सतपाल महाराज
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
खाद्य सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, होटल-ढाबों से लेकर मंडियों तक छापेमारी
खाद्य सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, होटल-ढाबों से लेकर मंडियों तक छापेमारी
आईपीएल 2026- सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
हीट वेव का कहर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
हीट वेव का कहर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति ने निकाली महिला आक्रोश मशाल यात्रा
महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति ने निकाली महिला आक्रोश मशाल यात्रा

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025- हरियाणा और झारखंड के बीच फाइनल मुकाबला आज

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025- हरियाणा और झारखंड के बीच फाइनल मुकाबला आज

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें 

पुणे। घरेलू टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला आज यानि  गुरुवार को हरियाणा और झारखंड के बीच खेला जाएगा। लगभग तीन सप्ताह तक चली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया, लेकिन अब ट्रॉफी के लिए अंतिम जंग में सिर्फ दो टीमें आमने-सामने होंगी।

यह खिताबी मुकाबला पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें अपने शानदार प्रदर्शन को खिताबी जीत में बदलने के इरादे से उतरेंगी।

शानदार फॉर्म में दोनों फाइनलिस्ट
अंकित कुमार की कप्तानी में हरियाणा ने ग्रुप सी में दमदार खेल दिखाते हुए सात मुकाबलों में पांच जीत दर्ज कर दूसरा स्थान हासिल किया था। टीम को टूर्नामेंट के दौरान गुजरात और पुडुचेरी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन नॉकआउट मुकाबलों में हरियाणा ने बेहतरीन खेल दिखाकर फाइनल में जगह बनाई।

वहीं, ईशान किशन की अगुआई वाली झारखंड की टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है। ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद झारखंड ने लगातार आठ मैच जीतकर फाइनल तक का सफर तय किया। टीम का आत्मविश्वास इस समय चरम पर है।

कप्तानों पर होंगी निगाहें
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के कप्तान निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। हरियाणा के लिए अंकित कुमार की रणनीति और संतुलित टीम संयोजन अहम होगा, जबकि झारखंड की उम्मीदें विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन से जुड़ी होंगी।

दोनों टीमों की संभावित टीम सूची

झारखंड:
ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, पंकज कुमार, राजनदीप सिंह, बाल कृष्ण, विकास सिंह, सुशांत मिश्रा, सौरभ शेखर, अमित कुमार, उत्कर्ष सिंह।

हरियाणा:
अर्श रंगा, अंकित कुमार (कप्तान), निशांत सिंधु, आशीष सिवाच, यशवर्धन दलाल (विकेटकीपर), सामंत जाखड़, पार्थ वत्स, सुमित कुमार, अंशुल कंबोज, अमित राणा, इशांत भारद्वाज, विवेक नरेश कुमार, अनुज ठकराल, अर्पित राणा, भुवन रोहिल्ला, मयंक शांडिल्य, युवराज योगेंदर सिंह, युजवेंद्र चहल।

मैच से जुड़ी अहम जानकारी

मैच: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी फाइनल

तारीख: 18 दिसंबर, गुरुवार

स्थान: महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम, पुणे

समय: शाम 4:30 बजे

लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार ऐप

अब देखना दिलचस्प होगा कि हरियाणा पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाता है या झारखंड अपनी अपराजेय लय को कायम रखते हुए खिताब अपने नाम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top