Breaking News
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल

टी20 विश्व कप 2024-  फाइनल मुकाबले में आज दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा भारत

टी20 विश्व कप 2024-  फाइनल मुकाबले में आज दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा भारत

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज बारबाडोस में आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। भारत तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले टीम 2007 और 2014 में भी फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार विश्व कप का फाइनल मैच खेलेगी। भारतीय टीम पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन उस वक्त टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने आखिरी बार 2013 में जीती थी आईसीसी ट्रॉफी
भारतीय टीम को कोई आईसीसी ट्रॉफी जीते लंबा समय हो गया है और टीम ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और उसकी अंतिम आईसीसी ट्रॉफी है। इसके बाद टीम 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हारी, जबकि 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल, 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल, 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल, 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में भी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अब रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम के पास आईसीसी ट्रॉफी जीतने का 11 साल का सुखा समाप्त करने का मौका रहेगा।

भारत-दक्षिण अफ्रीका हेड-टु-हेड
टी20 क्रिकेट में भारत का दक्षिण अफ्रीका पर पलड़ा भारी है। दोनों के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत को 14 और दक्षिण अफ्रीका को 11 में जीत मिली है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है। टी20 विश्व कप में भी भारत का दक्षिण अफ्रीका पर दबदबा है। दोनों टीमें छह बार भिड़ी हैं जिनमें चार मैच भारत ने जीते हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका को दो मैचों में जीत मिली है। ऐसे में भारत खिताबी मैच में जीत का प्रबल दावेदार हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top