Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

महासंघ ने कठुआ हमले में शहीदों की याद में किया वृक्षारोपण

महासंघ ने कठुआ हमले में शहीदों की याद में किया वृक्षारोपण

गांधी पार्क में 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखंड के पांच वीर सैनिकों को नमन करते हुए उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के बैनर तले वृक्षारोपण करने के साथ-साथ उनकी याद में 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखंड के पांच वीर सैनिकों को नमन करते हुए शनिवार को गांधी पार्क में उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के बैनर तले संगठन से जुड़े अनेक पत्रकारों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण करने के साथ-साथ उनकी याद में 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शहीदों को नमन करते हुए वृक्षारोपण के पश्चात उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के केन्द्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने कहा की पर्यावरण संतुलन से निपटने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। हमें अन्य वृक्षों के साथ-साथ फलदार वृक्षों का रोपण अधिक से अधिक करना चाहिए ताकि हमारे साथ-साथ जानवर और पशु पक्षियों को उन फलदार वृक्षों का भविष्य में लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पांच शहीदों की याद में जो पांच वृक्ष रोपित किए गए हैं इसका मुख्य उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ी उन वृक्षों से प्रेरणा लेकर हमेशा शहीदों का स्मरण करें और देश एवं समाज के लिए उनके मन में समर्पण का भाव उत्पन्न हो।

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ से जुड़े सभी पत्रकारों ने वृक्षारोपण कर लोगों से अपील की कि वे वृक्षों को न काटे और अपने घर के आसपास या अन्य जगहों पर वृक्षारोपण करें ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ और हरा भरा बना रहे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कैलाश सेमवाल, जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, संरक्षक जिला नरेश रोहिला, प्रदेश उपाध्यक्ष बीना उपाध्याय, प्रदेश संगठन प्रभारी, सुशील चमोली, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक गुसांईं, जिला कोषाध्यक्ष इंद्रेश्वरी मंमगाई, जिला प्रचार मंत्री यशराज आनंद, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिरारी, जिला संगठन मंत्री विनीत गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव मैथ्यू, जिला महामंत्री राकेश शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश भट्ट, सदस्य शिवनारायण, जगमोहन मौर्य, हेमंत शर्मा, भूपेंद्र भट्ट, अरुण आसमड अनेक पत्रकार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top