Breaking News
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

विपक्ष ने की स्वार्थ की राजनीति, सामाजिक ताने -बाने को नष्ट करने का भी किया काम- मुख्यमंत्री योगी

विपक्ष ने की स्वार्थ की राजनीति, सामाजिक ताने -बाने को नष्ट करने का भी किया काम- मुख्यमंत्री योगी

यूपी पुलिस में अगले दो साल में एक लाख पुलिस जवान होंगे भर्ती 

विपक्षी दल देश की कीमत पर राजनीति करते हैं – मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी यूपी पुलिस में अगले दो साल में एक लाख पुलिस जवान भर्ती करेंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को काशी के लालपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल (टीएफसी) हुई भाजयुमो की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में की। वह भाजयुमो के कार्यकर्ताओ को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती में पूर्व की सरकारों की तरह कोई भेदभाव नहीं होगा। हमारी नीति जीरो टालरेंस की है उसी के साथ काम होगा। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस ने स्वार्थ की राजनीति की है और सामाजिक ताने बाने को नष्ट करने का काम किया है। इन तथाकथित धर्मनिरपेक्ष लोगों से बचकर रहना है। 

इन्होंने वर्षों तक देश पर राज किया मगर देश के लिए कुछ काम नहीं किया। इनकी और भाजपा की राजनीति में बस यही फर्क है कि विपक्षी दल देश की कीमत पर राजनीति करते हैं और हम देश के लिए काम करते हैं।  सीएम योगी ने कहा कि 2017 में जब भाजपा उप्र में सत्ता में आई तो जनसंख्या में तो हम देश में नंबर एक पर थे मगर अर्थव्यवस्था के मामले में नंबर सात पर थे और आज हम देश में अर्थव्यवस्था पर दूसरे नंबर पर हैं। आज देश-विदेश के बड़े निवेशक यूपी में आना चाहते हैं। 2023 में जब प्रदेश सरकार ने इंवेस्टर समिट किया तो 40 लाख करोड़ रूपये निवेश के प्रस्ताव मिले, इससे करीब डेढ़ करोड़ नौजवानों को नौकरी मिली।

पहले यही नौजवान मुंबई और विदेश जाता था। सीएम ने कहा कि आज निवेश आ रहा है क्योंकि हम व्यापारियों को उप्र के प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा दे रहे हैं। वहीं 2017 से पहले इसी उप्र की पहचान का संकट था। कोई भी बाहरी व्यक्ति यहां आना नहीं चाहता था। बेटियां सुरक्षित नहीं थी, व्यापारियों का व्यापार चौपट था। सड़क से लेकर बिजली तक देने में जिलों में भेदभाव किया जाता था। आज बिना भेदभाव के हर जिले को बिजली मिल रही और हर जनपद में सड़कें बन रही हैं। सरकार ने व्यापारी को 10 लाख रुपये का सुरक्षा बीमा कवर भी दिया और सुरक्षा का बंदोबस्त भी किया। हमने बेटियों की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन मैं बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न नहीं मिला। क्योंकि उस समय तक भारत रत्न पर भी एक ही परिवार का अधिकार रहता था। इन सरकारों ने बाबा साहब के अलावा सरदार वल्लभ भाई पटेल का भी अपमान किया था। इन महापुरुषों को भारत रत्न न मिले, इसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। कारण, यह देश की कीमत पर राजनीति करने वाली पार्टियां हैं। हम देश के लिए राजनीति करते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top