Breaking News
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: मैदानी क्षेत्रों में कोहरा, पहाड़ों में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: मैदानी क्षेत्रों में कोहरा, पहाड़ों में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

देहरादून समेत छह जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, गंगोत्री में माइनस 12 डिग्री तक पहुंचा तापमान

देहरादून – उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने से शीत दिवस जैसी परिस्थितियां बन गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पहाड़ी क्षेत्रों में हाल ही में हुई हल्की बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों तक पहुंच गया है। ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह के समय कई स्थानों पर दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं, गंगोत्री धाम क्षेत्र में अभी तक ताजा बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन भीषण ठंड ने जनजीवन को जकड़ लिया है। यहां तापमान शून्य से नीचे पहुंचकर माइनस 11 से 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते छोटी-बड़ी नदियां और जलधाराएं जम गई हैं।

भागीरथी नदी में पानी का बहाव बेहद कम हो गया है, जबकि केदार गंगा, ऋषिकुर नाला, पागल नाला और चीड़बासा नाला पूरी तरह बर्फ की चपेट में हैं। गंगोत्री में पेयजल की व्यवस्था बर्फ को आग से पिघलाकर की जा रही है।

कठिन मौसम के बावजूद गंगोत्री धाम में करीब 25 साधु-संत तपस्या में लीन हैं, जो विषम परिस्थितियों में भी आस्था और साधना की मिसाल पेश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top