Breaking News
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल, जानिए बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?
‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल, जानिए बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?
अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी
अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी
चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके
चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और बलात्कार मामले से देशभर में रोष, CBI ने जांच की कमान संभाली

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और बलात्कार मामले से देशभर में रोष, CBI ने जांच की कमान संभाली

कोलकाता। ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और बलात्कार के मामले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। आज, 14 अगस्त को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने मामले की जांच के लिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले को सीबीआई को ट्रांसफर किया गया था। सीबीआई की टीम आरोपी को क्राइम ब्रांच दफ्तर लेकर पहुंची है और जल्द ही क्राइम सीन को रिक्रिएट करेगी।

इस बीच, एम्स दिल्ली, इंदिरा गांधी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों, चिकित्सकों और फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) सहित अन्य रेजिडेंट डॉक्टर संघों ने मंगलवार को कहा कि इस भयावह बलात्कार और हत्या के खिलाफ उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने चिकित्सा कर्मियों पर हमलों को रोकने के लिए केंद्रीय कानून के प्रभावी लागू होने की मांग की है।

सोमवार को, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद अपनी हड़ताल वापस लेने का फैसला किया। मंत्री ने सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करने सहित उनकी मांगों को स्वीकार किया था। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद, सीबीआई ने मामले की जांच को अपने हाथ में ले लिया है और दिल्ली से एक विशेष चिकित्सा और फोरेंसिक टीम भेजी है।

सबूत मिटाने की कोशिश का आरोप

इस मामले में आरोप लग रहे हैं कि घटनास्थल से सबूत मिटाने की कोशिश की जा रही है। जिस सेमिनार रूम में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद उसके साथ बलात्कार किया गया, वहां अचानक से रेनोवेशन का काम शुरू होने पर कई सवाल उठे हैं। आरजी कर अस्पताल के छात्रों का कहना है कि पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती है। छात्रों ने सवाल उठाया कि अगर सबूत खो गए या मिटा दिए गए, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? पश्चिम बंगाल डॉक्टर्स फोरम ने भी आरोप लगाया है कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top