Breaking News
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

नेहा शर्मा की वेब सीरीज 36 डेज का ट्रेलर जारी, मर्दों को प्यार के जाल में फंसाकर किसे बेनकाब करने आई है फराह

नेहा शर्मा की वेब सीरीज 36 डेज का ट्रेलर जारी, मर्दों को प्यार के जाल में फंसाकर किसे बेनकाब करने आई है फराह

एक्ट्रेस नेहा शर्मा की मोस्ट पॉपुलर सीरीज ‘इल्लीगल’ का सीजन 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हो गया है। इस सीरीज के दो सीजन काफी हिट रहे थे वहीं तीसरे सीजन को भी काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं नेहा शर्मा की एक और अपकमिंग सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज 36 डेज़- सीक्रेट इज इंजूरियस टू हेल्थ का ऑफिशियल ट्रेलर भी आज रिलीज कर दिया गया गैय.. सीरीज में नेहा एक रहस्मय महिला के किरदार मे हैं. ट्रेलर की शुरुआत बैकग्राउंड से आवाज आती है हमारी नई टेनेंट मिली थी मुझे। ये सुनकर कोई और पूछता है कैसी है. इसके बाद नेहा शर्मा बिकिनी पहने हुए पूल में उतरती हुई नजर आती हैं. वहीं कुछ पड़ोस के मर्द उन्हें घूरते हुए नजर आते हैं. इसके बाद शो में शारिब हाशमी की एंट्री होती है और वे नेहा से मुलाकात करने के बाद कहते हैं मैं ऋषिकेश जयकर।

इसके बाद फिर बैकग्राउंड से एक फीमेल वॉइस आती है जो कहती है तू भी हर किसी की तरह उसे घास डालने की सोच रहा है क्या. इसके बाद शुरू होती है सस्पेंस से भरी कहानी. नेहा कहती नजर आती हैं किसी को खोने का दर्ज मुझसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता. सीरीज में नेहा का नाम फराह है. ट्रेलर में आगे नेहा गन लिए हुए नजर आती हैं। ओवरॉल ट्रेलर फरेब की कहानी बयां करता है और सभी कैरेक्टर झूठ, धोखे और यहां तक कि प्यार के जाल में उलझे हुए नजर आते हैं। अब नेहा फरेब करती हैं या वे खुद विक्टिम हैं ये तो सीरीज के आने के बाद ही पता चल पाएगा. 1 मिनट 40 सेकंड की यह क्लिप दर्शकों को थ्रिल की राइड का वादा करती है।

शो की लीड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने ट्रेलर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पहेली कैप्शन के साथ शेयर किया है. इसमें लिखा है, हर कहानी के हमेशा 3 साइड होते हैं – आपका साइड, मेरा साइड… और सच्चाई. लेकिन क्या होगा अगर सच्चाई रहस्यों की दीवार के पीछे छिपी हो?  बता दें कि इस शो का प्रीमियर जल्द ही सोनी लिव पर होगा. सीरीज की अट्रैक्टिल टैगलाइन है, रहस्य को छिपाकर रखना हानिकारक है. 4 सीरीज की स्टार कास्ट में नेहा शर्मा, पूरब कोहली, श्रुति सेठ, चंदन रॉय सान्याल, शारिब हाशमी, अमृता खानविलकर, सुशांत दिवगिकर और अन्य कलाकार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top