Breaking News
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज

क्राइम-सस्पेंस से भरपूर ‘कप्तान’ का ट्रेलर रिलीज

क्राइम-सस्पेंस से भरपूर ‘कप्तान’ का ट्रेलर रिलीज

अभिनेता साकिब सलीम और सिद्धार्थ निगम की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘कप्तान’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में क्राइम, सस्पेंस और एक्शन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिला है, जिसने दर्शकों के बीच सीरीज को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

ट्रेलर में पुलिस और अपराधियों के बीच तीखा टकराव, गैंगवार और सत्ता के खेल की झलक दिखाई गई है। सीरीज में साकिब सलीम खाकी वर्दी में एसएसपी समरदीप के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अपराध और राजनीति के जटिल ताने-बाने से जूझते दिखाई देंगे।

सीरीज में ‘एफआईआर’ से चर्चित हुईं कविता कौशिक भी अहम भूमिका में हैं और एक बार फिर पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी। उनके साथ वरुण बडोला, अंजुम शर्मा, आरिफ जकारिया और पूजा गौर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

‘कप्तान’ की कहानी ज्वालाबाद तहसील की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां अपराध, राजनीति और पुलिस तंत्र के बीच जंग को दिखाया गया है। ट्रेलर में दमदार डायलॉग्स और तेज-तर्रार एक्शन सीक्वेंस इसकी कहानी को और प्रभावशाली बनाते हैं। सोशल मीडिया पर भी ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

इस क्राइम-ड्रामा सीरीज का निर्देशन जतिन वागले ने किया है, जबकि पम्मी बावेजा और हरमन बावेजा ने इसे बावेजा स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। बता दें कि ‘कप्तान’ सीरीज 03 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top