Breaking News
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद
काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे
प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे
SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू
SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित

विकास की नई गाथा लिखेगी ट्रिपल इंजन सरकार- रेखा आर्या

विकास की नई गाथा लिखेगी ट्रिपल इंजन सरकार- रेखा आर्या

रुद्रपुर और हल्द्वानी मेयर के शपथ ग्रहण में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई कैबिनेट मंत्री

रुद्रपुर /हल्द्वानी। प्रदेश की काबीना मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि रुद्रपुर और हल्द्वानी की जनता ने निकाय चुनाव में भाजपा को जिताकर ट्रिपल इंजन की सरकार चुनी है। ट्रिपल इंजन की सरकार निकायों में विकास की नई गाथा लिखेगी। शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या रुद्रपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर विकास शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई।

खेल मंत्री ने कहा कि रुद्रपुर में नए महापौर विकास शर्मा अपने नाम को चरितार्थ करते हुए पूरे नगर निगम क्षेत्र का चहुमुखी विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर की जनता इसलिए बधाई की पात्र है क्योंकि उन्होंने साक्षात “विकास” को चुना है। खेल मंत्री ने कहा कि निकाय क्षेत्र में किसी विकास कार्य के लिए मेरे सहयोग की कभी भी जरूरत पड़ी तो मैं हमेशा रुद्रपुर और हल्द्वानी की जनता के लिए खड़ी मिलूंगी।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर गजराज सिंह बिष्ट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई उन्होंने सभी निर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं दी। हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से मंत्री रेखा आर्य का स्वागत किया, जहां मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं में इतना उत्साह प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के ऊपर विश्वास को दर्शाता हैI

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, दर्जाधारी राज्य मंत्री अनिल डब्बू जी, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ,विधायक बंशीधर भगत, कमिश्नर दीपक रावत, उत्तम दत्ता, सुरेश परिहार, भारत भूषण, दीपक मेहरा जी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top