Breaking News
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन

श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर

यूपी और मध्य प्रदेश सरकारों का अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान- पुलिस और पीएसी में मिलेगा आरक्षण

यूपी और मध्य प्रदेश सरकारों का अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान- पुलिस और पीएसी में मिलेगा आरक्षण

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार ने अग्निवीरों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्णय लिया है कि दोनों राज्यों में अग्निवीरों को पुलिस सेवा और प्रादेशिक सशस्त्र बल (PAC) में आरक्षण मिलेगा।

यूपी में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि अग्निवीर अपनी सेवा पूरी करने के बाद यदि वापस आते हैं, तो यूपी सरकार उन्हें पुलिस सेवा और पीएसी में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी। इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ (CISF) और बीएसएफ (BSF) में अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण की घोषणा की थी।

अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं में उत्साह
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान कहा, “अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं में उत्साह है। 10 लाख अग्निवीर भारतीय सेना में अपनी सेवा देने के लिए तैयार हैं। कुछ राजनीतिक दलों के लिए अपनी राजनीति देश से बड़ी हो गई है। वे देश की कीमत पर राजनीति करना चाहते हैं।”

विपक्ष पर निशाना
योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष का काम प्रगति में रुकावट डालना, अनावश्यक व्यवधान पैदा करना और लोगों को भड़काना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर भी गुमराह करने का प्रयास किया है। “हमें प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार के सेना रिफॉर्म्स के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए आगे बढ़ना चाहिए।”

कारगिल विजय दिवस पर बधाई
सीएम योगी ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर वीर नारियों और परिवारों को सम्मानित किया और कहा कि जिन परिवारों ने कारगिल युद्ध में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति वह गहरी संवेदनाएं और सम्मान प्रकट करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की पहचान किसी एकाधिकार करने वाले देश की नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top