Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड सरकार की पहल, खिलाड़ियों को मिली नई ऊर्जा

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड सरकार की पहल, खिलाड़ियों को मिली नई ऊर्जा

देहरादून। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल का आज अंतिम दिन है, और कल भव्य समापन समारोह का आयोजन होगा। बीते दिनों में उत्तराखंड सरकार ने खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने विभिन्न खेल स्थलों का दौरा कर खिलाड़ियों से मुलाकात की, उनकी जरूरतों को समझा और उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है और सरकार खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है।

खेल मंत्री ने भी विभिन्न खेल स्थलों पर जाकर खिलाड़ियों से संवाद किया और उनके अनुभवों को साझा किया। सरकार ने न केवल खेलों के आयोजन में अहम भूमिका निभाई, बल्कि खेल सुविधाओं के उन्नयन के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।

बीते दिनों में खेल मंत्री और मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल स्थलों पर जाकर खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की और उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने प्रदर्शन को और बेहतर करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रदेश में खेलों की सुविधाओं को और उन्नत किया जाएगा, ताकि भविष्य में उत्तराखंड के खिलाड़ी देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

राष्ट्रीय खेलों के इस आयोजन ने न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के खिलाड़ियों को नई ऊर्जा दी है। समापन समारोह से पहले राज्य सरकार की ओर से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे और खिलाड़ियों के सपनों को साकार करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top