Breaking News
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल

विष्णु मांचू की आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ का टीजर हुआ रिलीज, 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

विष्णु मांचू की आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ का टीजर हुआ रिलीज, 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

साउथ इंडियन फिल्म ‘कन्नप्पा’ का टीजर रिलीज हो चुका है। फैंस को इस फिल्म के टीजर का लंबे समय से इंतजार था। निर्माता पहले ही फिल्म से जुड़े अभिनेताओं का लुक जारी करते हुए उनके किरदार से भी परिचित करा चुके हैं। अब टीजर से उन्होंने उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। टीजर में विष्णु मांचू थिन्नाणु के किरदार में नजर आए हैं, जो अपने कबीले को दुश्मनों से बचाने के लिए युद्ध करते दिखे।

थिन्नाणु ने खाई कबीले को बचाने की कसम
विष्णु मांचू की बहुप्रतीक्षित फिल्म के टीजर में विष्णु मांचू अपने कबीले को आक्रमण से बचाने की सौगंध खाते हुए नजर आए। वह एक योद्धा की भूमिका में दिखे, जो अपने कबीले की आखिरी आशा हैं। टीजर की शुरुआत एक चेतावनी, “संकट का समय हमारे बहुत निकट आ पहुंचा है, शत्रु यमदूतों की तरह हमारे कबीले का नाश करने आ रहे हैं…” से होता है। वहीं, टीजर में अक्षय कुमार महादेव के किरदार में और काजल अग्रवाल माता पार्वती के के रूप में नजर आए। टीजर में आगे माता पार्वती ने शिव से पूछा कि ये आपका भक्त कैसे बनेगा? इसके बाद प्रभास की रुद्र के रूप में एंट्री दिखाई गई, जिसे देखकर लगता है कि वह युद्ध में थिन्नाणु की मदद करेंगे। ट्रेलर देखकर संभवतः फैंस की उत्सुकता बढ़ने वाली है।

वॉर सीक्वेंस की भी दिखी झलक
एक मिनट 25 सेकंड के टीजर में कुछ सेकंड्स के लिए वार सीक्वेंस भी देखने को मिला। इस दौरान विष्णु मांचू तीर-धनुष के साथ दुश्मनों से लोहा लेते नजर आएं।

कब होगी रिलीज?
विष्णु मांचू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में विष्णु मांचू, मोहन बाबू, प्रभास, मोहनलाल, अक्षय कुमार, शरत कुमार, काजल अग्रवाल, अर्पित रांका, ब्रह्मानंदम, सप्तगिरी, मुकेश ऋषि, मधुबाला, ऐश्वर्या भास्करन, ब्रह्माजी, देवराज, रघु बाबू, शिव बालाजी, संपत राम, लवी पजनी, सुरेखा वाणी, प्रीति मुकुंदन, कौशल और अधर्स रघु जैसे कलाकार शामिल हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top