Breaking News
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चोरी की सूचना 4 जून को मिली, 25 जून को दर्ज हुई FIR; चार्जशीट ने उठाए नए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चोरी की सूचना 4 जून को मिली, 25 जून को दर्ज हुई FIR; चार्जशीट ने उठाए नए सवाल
छात्र संघ चुनावों में पुलिस के दुरुपयोग का कांग्रेस का आरोप, गणेश गोदियाल बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर असर डालने की कोशिश
छात्र संघ चुनावों में पुलिस के दुरुपयोग का कांग्रेस का आरोप, गणेश गोदियाल बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर असर डालने की कोशिश
राजपुर रोड विधानसभा में विकास कार्यों की मंत्री खजान दास ने की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
राजपुर रोड विधानसभा में विकास कार्यों की मंत्री खजान दास ने की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा- मुख्यमंत्री

एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण
कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण
ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया

क्या है गोंद कतीरा? जानें इसके फायदे, नुकसान और सेवन करने का तरीका

क्या है गोंद कतीरा? जानें इसके फायदे, नुकसान और सेवन करने का तरीका

गर्मियों का बढ़ता तापमान और चिलचिलाती धूप लोगों की सेहत पर असर डालने लगी है। ऐसे मौसम में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाले घरेलू उपायों की मांग बढ़ जाती है। इन्हीं में गोंद कतीरा इन दिनों लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आयुर्वेद में इसे शरीर को अंदर से ठंडा रखने वाला प्राकृतिक सुपरफूड माना जाता है, जो गर्मी से राहत देने के साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाता है।

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद है, जिसे ट्रागाकैंथ पौधे से प्राप्त किया जाता है। पानी में भिगोने के बाद यह फूलकर जेली जैसा बन जाता है। गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ठंडक देने, कमजोरी दूर करने और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए किया जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक इसमें मौजूद गुण पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और पेट की गर्मी कम करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।

गोंद कतीरा का सेवन कई तरह से किया जाता है, लेकिन इसका ड्रिंक सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए 1 से 2 चम्मच गोंद कतीरा को करीब 4 से 6 घंटे पानी में भिगोया जाता है। इसके बाद इसमें ठंडा पानी या दूध मिलाकर स्वादानुसार शहद, चीनी, गुलाब जल या इलायची डाली जा सकती है। तैयार ड्रिंक को ठंडा करके पीने से शरीर को ताजगी महसूस होती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में दिन में एक बार, खासकर दोपहर के समय इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है। साथ ही एसिडिटी, पेट की जलन और थकान जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाने में सहायक माना जाता है। कुछ लोग इसे वजन नियंत्रित करने और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं।

हालांकि, गोंद कतीरा का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में लेने से पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। डायबिटीज मरीजों को इसमें मीठा कम मिलाने की सलाह दी जाती है, जबकि गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।

नोट: यह लेख विभिन्न मेडिकल रिपोर्ट्स और सामान्य स्वास्थ्य जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top