Breaking News
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम
छात्रों को PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा
छात्रों को PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक

एशिया कप हॉकी 2025- भारत ने चीन को 4-3 से हराया

एशिया कप हॉकी 2025- भारत ने चीन को 4-3 से हराया

कप्तान हरमनप्रीत सिंह और जुगराज सिंह के गोलों ने मैच का निर्णायक पल तय किया

नई दिल्ली। एशिया कप हॉकी 2025 में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। मेजबान टीम ने रोमांचक मुकाबले में चीन को 4-3 से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज़ किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह और जुगराज सिंह के गोलों ने टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई, जबकि मैच में कुल सातों गोल पेनल्टी कॉर्नर से बने, जो मुकाबले को और रोमांचक बनाते हैं।

भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत आक्रामक रणनीति और उत्कृष्ट फिटनेस के साथ की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह चोट से उबरकर लौटे और निर्णायक क्षणों में गोल करके टीम की लाज बचाई। कोच क्रेग फुलटन की रणनीति का असर मैदान पर साफ दिखाई दिया।

हालांकि, मिडफील्ड और फॉरवर्ड लाइन में तालमेल की कमी दिखी और कुछ मौकों पर डिफेंस कमजोर पड़ गया। अमित रोहिदास पेनल्टी कॉर्नर डिफेंस में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके। युवा फॉरवर्ड्स ने जोश दिखाया, लेकिन गोल करने में चूक की। हार्दिक सिंह ने हमेशा की तरह टीम को मजबूती दी, जबकि गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने बचाव किए लेकिन उनके बॉडी लैंग्वेज में चिंता नजर आई।

मैच का निर्णायक पल आखिरी क्वार्टर में आया, जब हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागकर भारत को जीत दिलाई। चीन ने अंतिम क्षण तक संघर्ष किया और भारतीय डिफेंस को दबाव में रखा। भारत का अगला मुकाबला जापान से होगा, जिसने अपने पहले मैच में कज़ाकिस्तान को 7-0 से हराया है।

मैच आंकड़े (भारत बनाम चीन):

भारत: पेनल्टी कॉर्नर: 12 | गोल (PC से): 4 | सर्किल एंट्री: 36

चीन: पेनल्टी कॉर्नर: 6 | गोल (PC से): 3 | सर्किल एंट्री: 13

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top