Breaking News
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम
देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें- सीएम
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें- सीएम
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू
SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू

तुष्टिकरण के अपने विषैले एजेंडा पर चल रही कांग्रेस केदारनाथ को बनाना चाहती है ‘केदार गंज’ – रेखा आर्या

तुष्टिकरण के अपने विषैले एजेंडा पर चल रही कांग्रेस केदारनाथ को बनाना चाहती है ‘केदार गंज’ – रेखा आर्या

कांग्रेस ने कभी अनुसूचित जाति का भला नहीं किया, उन्हें हमेशा इन्हें वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया – रेखा आर्या

अगस्त्यमुनि। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के स्यालसौर चंद्रपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया। मंत्री रेखा आर्या ने यहां अनुसूचित जातियों के लिए सरकार द्वारा बनाई जा रही की नीतियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।

केदारनाथ विधानसभा चुनाव की प्रतिछाया में आयोजित किए गए सम्मेलन में बोलते हुए रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इकलौता ऐसा दल है जोकि जातिगत मतभेदों को समाप्त कर सभी को एकसूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है।

कांग्रेस पार्टी ने तो हमेशा अनुसूचित जातियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और कभी उनके विकास पर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी केवल और केवल जातियों में बांटना जानती है, उन्हें संगठित करना नहीं जानती।

अपने भाषण में रेखा आर्या ने आगे कहा कि एक तरफ भाजपा है जो पूर्ण रूप से सनातन के संवर्धन हेतु समर्पित है वहीं दूसरी तरफ़ कांग्रेस की विषैली सोच है जो हिंदू समाज को बांटने और अपने वोटबैंक को खुश करने में लगी है।

आर्या बोलीं कि तुष्टिकरण के जिस घृणित मार्ग पर कांग्रेस चल रही है इसका लक्ष्य केदारनाथ धाम को ‘केदार गंज’ बनाने का है। यह दल सनातन के हर प्रतीक को समाप्त कर देना चाहता है। लेकिन केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता विवेकशील है और वो कांग्रेस की इस सोच को पहचान चुकी है। इसलिए जनता ने तय कर लिया है कि केदारनाथ में एक बार फिर से कमल खिलेगा और भगवा लहराएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि बहन आशा नौटियाल केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से एक विराट जीत दर्ज करने जा रही हैं और यह जीत भाजपा की नहीं केदारनाथ की जनता की जीत होगी। यहां पर हुए विकास की जीत होगी… भाजपा नेतृत्व पर विश्वास की जीत होगी।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक प्रत्याशी आशा नौटियाल, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष समीर आर्य, केदारनाथ के प्रभारी आदित्य कोठारी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, राजपुर विधायक ख़ज़ान दास, धनोलटी के विधायक शक्ति लाल शाह, थराली विधायक गोपाल राम टम्टा, जिलापंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरादेई शाह समेत भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी समेत विशाल जनसमूह मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top