Breaking News
झारखंड छात्र आंदोलन ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान
झारखंड छात्र आंदोलन ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान
एलआईसी के ओएफएस को जबरदस्त रिस्पॉन्स, सरकार को मिले 31,552 करोड़ रुपये
एलआईसी के ओएफएस को जबरदस्त रिस्पॉन्स, सरकार को मिले 31,552 करोड़ रुपये
रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा
रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा
वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व
वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व
मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा
देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत
देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक
सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

सनकी पति ने की पत्नी की गर्दन काट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सनकी पति ने की पत्नी की गर्दन काट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मधेपुरा। श्रीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत पोखरिया टोला वार्ड-2 में सोमवार की सुबह एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की दबिया से गर्दन काट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति अपनी पत्नी के कटे हुए सिर को हाथ में लेकर घूमता रहा। यह देखकर लोगों के बीच सनसनी फैल गई। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब सात बजे श्रीनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पूजा देवी की धारदार दबिया से गला काटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर घटना के मुख्य आरोपी अर्जुन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त दबिया को बरामद कर जब्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी पत्नी का धड़ उसके सिर से अलग कर दिया। सिर काटने के बाद वह उसे हाथ में लेकर घूमता रहा, जिससे लोगों के बीच सनसनी फैल गई। वहीं, इसकी सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पति अर्जुन शर्मा ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी का धारदार दबिया से गला काट दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीण मो. नजीर ने बताया कि आरोपी अर्जुन हाथ में एक झोला लेकर थाने की ओर आ रहा था। झोला से खून टपक रहा था। इस बीच एक पुलिसकर्मी ने उसे रोका। फिर झोले में कटा सर देख सभी दंग रह गए। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जब उससे पूछा गया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की तो उसने अवैध संबंध होने की बात कही। इसके बाद कटे हुए सर के साथ उसे थाने ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top