Breaking News
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

हेलीपैड के पास कार में मिला महिला और पुरुष का शव

हेलीपैड के पास कार में मिला महिला और पुरुष का शव

अधिक शराब व एसी की गैस बनी मौत का कारण

देहरादून। सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास एक कार में महिला व पुरुष के शव मिलने से हड़कंप मच गया।

सोमवार को थाना राजपुर को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक मारुति वैन खड़ी है। वैन में एक महिला व एक पुरुष अचेत अवस्था में पड़े हैं

सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे तो सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर सड़क किनारे एक वैगन आर टैक्सी खड़ी मिली।

वाहन में एक व्यक्ति राजेश साहू उम्र करीब 50 वर्ष व एक महिला महेश्वरी उम्र करीब 45 वर्ष अचेत अवस्था में सामान्य रूप से बैठे मिले। घटना की प्राथमिक जानकारी से पता चला कि उक्त वाहन मृतक राजेश साहू का ही था।

राजेश साहू व महेश्वरी देवी दोनों कांठ बांग्ला थाना राजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। राजेश साहू ड्राइवर का काम करता है । महेश्वरी देवी विधवा थी। घटनास्थल के प्रारंभिक निरीक्षण में कोई संदिग्ध स्थिति नहीं पाई गई ।दोनों व्यक्ति अचेत अवस्था में सामान्य रूप से गाड़ी में बैठे पाए गए। दोनों के परिजनों द्वारा भी अब तक घटना के संबंध में कोई शंका जाहिर नहीं कि गई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों द्वारा अत्यधिक शराब का सेवन करते थे।

घटना के समय गाड़ी का इग्निशन ऑन था व संभवत रात्रि में गाड़ी का लगातार AC ऑन रहने के कारण ,गैस,तापमान के प्रभाव के कारण घटना घटित हुई हो। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अत्याधिक शराब के सेवन व गाड़ी में AC की गैस व तापमान के प्रभाव से मृत्यु हुई।

घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कोई भी संदिग्ध वस्तु,साक्ष्य नहीं पाए गए ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो पाएगी। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आस पास लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए सभी संभावित पहलुओं पर विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top