Breaking News
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन

श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण

इस साल फूलों की घाटी में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से पार्क प्रशासन की आय में हुई वृद्धि 

इस साल फूलों की घाटी में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से पार्क प्रशासन की आय में हुई वृद्धि 

एक जून से पर्यटकों के लिए खुल गई थी विश्व धरोहर 

31 अक्टूबर तक कर सकते है दीदार 

चमोली। विश्व धरोहर फूलों की घाटी में इस साल पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस साल अभी तक घाटी में 14 हजार से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। इससे जहां पार्क प्रशासन की आय में वृद्धि हुई है वहीं घाटी में पहुंचने वाले पर्यटकों का नया रिकाॅर्ड भी बनता जा रहा है।

फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी जाती है और 31अक्टूबर तक पर्यटक घाटी में जा सकते हैं। बरसात में घाटी में सबसे अधिक फूल खिलते हैं। बार-बार बदरीनाथ हाईवे बंद होने के बावजूद घाटी में पर्यटकों की आमद लगातार बनी है। इस साल अभी तक घाटी में 14010 पर्यटक पहुंच चुके हैं जिसमें 205 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। इससे नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को 28 लाख 33 हजार 750 रुपये की आय प्राप्त हो चुकी है। वहीं पिछले साल पूरे सीजन में यहां 13068 पर्यटक घाटी में पहुंचे थे। अभी घाटी को बंद करने में दो माह से अधिक का समय शेष है।

ऐसे में पार्क प्रशासन को उम्मीद है कि इस साल यहां पर्यटकों का नया रिकाॅर्ड भी बन सकता है। घाटी में सबसे अधिक पर्यटक पहुंचने का रिकार्ड 2022 का है, जब 20 हजार 830 पर्यटक पहुंचे थे।

फूलों की घाटी रेंज की वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि इस साल घाटी में पर्यटक पिछले साल की तुलना में अधिक आए हैं। इससे विभाग को अच्छी आय प्राप्त हुई है। अभी भी घाटी में पर्यटक पहुंच रहे हैं। बरसात कम होने पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top