Breaking News
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

भारतीय गेंदबाज इशांत शर्मा ने रचा इतहास, लिस्ट ए क्रिकेट में पूरे किए 200 विकेट

भारतीय गेंदबाज इशांत शर्मा ने रचा इतहास, लिस्ट ए क्रिकेट में पूरे किए 200 विकेट

ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में ईशांत को मिली दिल्ली की कमान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में एक और अहम मुकाम हासिल कर लिया है। विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विदर्भ के खिलाफ खेलते हुए ईशांत ने लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए। इस मैच में उन्होंने लंबे अंतराल के बाद दिल्ली टीम की कप्तानी भी संभाली और अपने अनुभव से टीम को मजबूती दी।

क्वार्टर फाइनल में रचा इतिहास

37 वर्षीय इशांत शर्मा ने मैच के 25वें ओवर में विदर्भ के सलामी बल्लेबाज अर्थव तायडे को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। इस विकेट के साथ ही उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 200 विकेटों का आंकड़ा छू लिया। घरेलू क्रिकेट में यह उपलब्धि उनके लंबे और अनुशासित करियर को दर्शाती है।

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट का मजबूत रिकॉर्ड

इशांत के लिस्ट ए करियर के 200 विकेटों में से 115 विकेट वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में आए हैं। उन्होंने 2007 में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था और कई वर्षों तक भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज रहे। हालांकि 2016 के बाद से वह वनडे टीम का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारत के लिए 115 मैचों में 311 विकेट लेकर अपनी अलग पहचान बनाई। 2021 के बाद से वह टेस्ट टीम से बाहर हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली बना हुआ है।

सात साल बाद कप्तानी की जिम्मेदारी

इशांत शर्मा ने करीब सात साल बाद दिल्ली की कप्तानी संभाली। इससे पहले वह 2019 में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में टीम की कमान संभाल चुके थे। मौजूदा सीजन में भी उन्होंने गेंदबाजी में निरंतरता दिखाई है और सात मैचों में आठ विकेट लेकर टीम के लिए अहम योगदान दिया है। नॉकआउट चरण तक दिल्ली को पहुंचाने में उनका अनुभव निर्णायक साबित हुआ है।

क्यों सौंपी गई ईशांत को कप्तानी

दिल्ली टीम की कप्तानी इशांत को ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में दी गई। पंत ग्रुप स्टेज के दौरान टीम का नेतृत्व कर रहे थे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल होने के कारण वह आगे के मैचों से बाहर हो गए। वहीं, आयुष बदोनी के भारतीय टीम में चयन के चलते उपलब्ध न होने से टीम प्रबंधन ने अनुभवी ईशांत शर्मा पर भरोसा जताया।

घरेलू क्रिकेट में इशांत शर्मा की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके अनुभव और फिटनेस को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि वह अब भी भारतीय क्रिकेट के एक मजबूत स्तंभ बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top