Breaking News
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज

महिला आयोग की अध्यक्ष ने नारी निकेतन में संवासिनियों व बच्चों के साथ किया योग

महिला आयोग की अध्यक्ष ने नारी निकेतन में संवासिनियों व बच्चों के साथ किया योग

योग हमारी आंतरिक शक्तियों को एकत्रित करके हमारे अंदर नवीन ऊर्जा का संचार करता है- कुसुम कण्डवाल

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देहरादून के केदारपुरम स्थित महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में महिलाओं एवं बच्चों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल के साथ नारी निकेतन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग किया। इस दौरान कुसुम कण्डवाल ने सभी को योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। योगाभ्यास सप्ताह शिविर में नारी निकेतन, सम्प्रेक्षण गृह व बालिका निकेतन के सभी बच्चों व महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

आपको बता दे कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को पर प्रदेश में अनेक स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। जिसके लिए विभिन्न विभागों में साप्ताहिक योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि योग हमारी आंतरिक शक्तियों को एकत्रित कर के हमारे अंदर नवीन ऊर्जा का संचार करता है। योग ही हमारे चंचल मन को एकाग्र कर चेतना की गहराइयों तक पहुँचाने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से आज सम्पूर्ण विश्व भारतीय संस्कृति और योग परंपरा को अपना रहा है। आज योग विश्व के अनेकों लोगों की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन गया है।

वहीं उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा युवाओं में योग की ओर कदम बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए गए हैं। योग से रोजगार के अवसर बढ़ाये हैं। साथ ही उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड को योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए नई योग नीति तैयार करना अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है।

इस दौरान नारी निकेतन की सहायक अधीक्षिका पूजा खत्री, शिशु निकेतन की अधीक्षिका मधु नवानी, सुपरवाइजर आर्ची नौटियाल सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा इस अवसर पर योगाचार्य दीक्षा विधोला ने योग कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top